सेवानिवृत्त कर्मचारियों को नपाप बिलग्राम ने दिया सम्मान

सेवानिवृत्त कर्मचारियों को नपाप बिलग्राम ने दिया सम्मान

रिपोर्टर सैफ अली जफरी 

बिलग्राम(हरदोई) नगर पालिका परिषद बिलग्राम में अपने पद से दो कर्मचारियों के सेवानिवृत्त होने पर पालिका कार्यालय में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया।जिसमें पालिका के अधिशासी अधिकारी श्रीचंद के साथ वरिष्ठ लिपिक रूपेश खन्ना के साथ कर्मचारियों ने अपने साथी श्रीकृष्ण चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी व मंगली अर्दली को माल्यार्पण करते हुए उन्हें आधिकारिक दी।ईओ श्रीचंद ने जानकारी देते हुए बताया कि पालिका परिवार के दोनों कर्मचारियों को उनके सभी तरह के देयकों का भी भुगतान किया गया।साथ ही उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना भी की गई।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने