किसी कीमत पर दोषियों को को बख्शा नहीं जाएगा निर्दोष जेल नहीं जाएगा अंजू बाला
गैंगरेप के आरोपियों के परिजनों ने की मुलाकात व अपने बेटों को बताया निर्दोष आयोग जांच करा ले सच्चाई सामने आ जाएगी
जिला संवाददाता फारूक क़ुरैशी
बिलग्राम हरदोई राष्ट्रीय अनुसूचित जाति जनजाति महिला आयोग की सदस्य श्रीमती अंजू वाला सांडी थाना क्षेत्र के सखेड़ा गांव में रेप पीड़िता के घर पहुंची उन्होंने परिवारी जनों से मुलाकात करके घटना की जानकारी ली मौके पर रेप पीड़िता को ना मिलने पर उन्होंने कड़ी नाराजगी जताई उन्होंने बताया कि 1 सप्ताह पहले आयोग द्वारा नोटिस भेजी गई थी आखिर परिवार वालों को जानकारी क्यों नहीं हुई मौके से रेप पीड़िता को क्यों हटाया गया उन्होंने कहा कि मैं आज रेप पीड़िता से मुलाकात करके ही जाऊंगी बताते चलें कि बीते 15 जून की रात को सांडी थाना क्षेत्र के सखेड़ा गांव में एक एक दलित लड़की के साथ 5 लोगों ने मिलकर गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया था उन्होंने बताया कि पीड़ित परिवार को इंसाफ दिलाने के लिए मैं यहां आई हूं इसी बीच दोषी करार दिए गए पांचो लोगों के परिवारी जनों ने भी श्रीमती अंजू बाला से मुलाकात की और अपने बेटों को निर्दोष बताया उन्होंने बताया कि वह जांच कराएंगे जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी वही बिलग्राम तहसील पहुंची श्रीमती अंजू बाला ने अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाते हुए लोगों को इंसाफ दिलाने की बात कही इसी बीच उन्होंने सखेड़ा गांव की रेप पीड़िता के भी मुलाकात करके जानकारी ली इसके बाद उन्होंने बताया रेप पीड़िता ने संतोष जताया और कहां की पांचो आरोपी गिरफ्तार हो गए हैं इसके बाद वह अपने को सुरक्षित महसूस कर रही है इस मौके पर एडिशनल एसपी अनिल कुमार यादव व क्षेत्राधिकारी बिलग्राम विशाल यादव सहित अन्य अधिकारीगण मौजूद रहे


