चार गांव ने दस दिनों से बिजली गायब अधिकारियों से लगाई गुहार

बिलग्राम के चार गांवों में बिजली आपूर्ति पिछले दस दिनों से बाधित है। प्रभावित गांवों में करेहंका, पुरवा आशापुरवा, नया पुरवा और रविदासपुरवा शामिल हैं।करेहंका चौगंवा के निवासी तिल्ला ने विद्युत लाइन के नीचे अवैध रूप से मकान बना लिया है। उन्होंने लाइन को शॉर्ट कर बंद कर दिया है। इस कारण सैकड़ों उपभोक्ताओं की बिजली आपूर्ति प्रभावित हुई है। ग्रामीणों के अनुसार यह विद्युत लाइन 20 वर्ष पुरानी है।सोमवार को दो दर्जन से अधिक ग्रामीणों ने बिलग्राम विद्युत उपकेंद्र पहुंचकर एसडीओ को ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों का कहना है कि शिकायत और पुलिस के हस्तक्षेप के बावजूद तिल्ला सहयोग नहीं कर रहा है।एसडीओ अनिल कुमार ने आश्वासन दिया है कि ग्रामीणों की शिकायत पर ध्यान दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जल्द ही समस्या का समाधान कर दिया जाएगा।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने